मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसकी तैयारियो में अभी से लग गई है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धर्म और जाति की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. गडकरी ने कहा कि वो पिछले कई सालों से राजनीति कर रहे हैं और वो सिर्फ समाज सेवा करते हैं. राजनीति में वो कभी भी अपने विचारों से समझौता नहीं करते.
उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव के दौरान अलग-अलग जातियों और धर्मों के लोग मुझसे मिलने आए थे. मैंने खुलकर कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति या धर्म से महान नहीं होता, व्यक्ति अपने गुणों से महान होता है.” गडकरी ने कहा कि हमारे संतों ने हमें सिखाया है कि समाज से जाति, धर्म, ऊंच-नीच के आधार पर सभी भेदभाव समाप्त होने चाहिए और सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित होनी चाहिए. इसलिए मैं किसी के दबाव में नहीं आता. सभी का कल्याण होना चाहिए, लेकिन चुनाव के दौरान जाति की बात नहीं होनी चाहिए.
‘अमीर लोगों से लिया जाता है टोल’
नितिन गडकरी ने बीते रोज टोल टैक्स को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि टोल टैक्स भविष्य में भी खत्म नहीं होगा. स्वतंत्र पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि टोल टैक्स के चलते हर मध्यम वर्गीय व्यक्ति परेशान है. इसको लेकर नितिन गडकरी ने जवाब दिया कि टोल तो हम अमीर लोगों से ले रहे हैं. इसके आगे उनसे यह पूछा गया कि इसका मतलब यह है कि आगे भविष्य में भी टोल टैक्स खत्म नहीं होगा, जिसके जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं होगा. अगर किसी शख्स को अच्छी सेवाएं और सुविधा चाहिए तो उसके लिए पैसे चुकाने होंगे.





Users Today : 11
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 874
Users This Month : 358
Users This Year : 9308
Total Users : 70515
Views Today : 13
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 552
Views Last 30 days : 1138
Views This Month : 497
Views This Year : 10534
Total views : 106557
Who's Online : 3


