मुंबई : महाराष्ट्र के शुक्रवार को एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी झिरवल मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल से अचानकर कूद गए. छत से कूदने के बाद वह नीचे लगी सुरक्षा जाली पर अटक गए. उनके बाद कुछ और आदिवासी विधायक भी नीचे कूद गए. सुरक्षा जाली रहने के चलते सभी विधायकों की जान बाल-बाल बच गई.
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक नरहरी झिरवल धनगर समाज को अनुसूचित जनजाति कोटे से आरक्षण का विरोध कर रहे हैं. मंत्रालय में महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायक आंदोलन के दौरान दूसरी मंजिल पर लगाई गई सुरक्षा जाली पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे. हंगामे के बाद पुलिस ने विधायकों को सुरक्षा जाली से हटा दिया.
अपनी महायुति सरकार के फैसले के विरोध में क्यों उतरे डिप्टी स्पीकर?
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बनी महायुति सरकार की तरफ से धनगर समाज को एसटी का दर्जा दिए जाने के फैसले के खिलाफ डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवल ने मोर्चा खोल दिया है. अपनी ही पार्टी के गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए नरहरी झिरवल ने यह अनोखा कदम उठा लिया. धनगर समुदाय द्वारा आदिवासी समुदाय के आरक्षण में कथित घुसपैठ को रोकने के लिए उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का ध्यान खींचने के लिए अजीब तरीका आजमाया.
दूसरी ओर, मंत्रालय भवन में धनगर समाज को आदिवासी कोटे में आरक्षण नहीं देने और पेसा कानून के तहत नौकरी भर्ती की मांग को लेकर राज्य के आदिवासी विधायक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. नरहरि झिरवल इस आंदोलन के बड़े चेहरे माने जाते हैं.





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


