मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर महाविकास आघाडी में गतिरोध के बीच सहयोगी दलों कांग्रेस और शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया. एमवीए सूत्रों ने कहा कि आम सहमति बनने के बाद एक या दो दिन में सीट बंटवारे पर समझौता हो जाने की संभावना है. पवार से मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में कांग्रेस नेता नसीम खान, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अनिल परब और एनसीपी के अनिल देशमुख ने उनसे मुलाकात की.
सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं. उन्होंने कहा एमवीए सहयोगियों के बीच बातचीत 10 से 12 सीटों पर केंद्रित है ताकि यह तय किया जा सके कि कौन सी पार्टी बेहतर उम्मीदवार दे सकती है. नसीम खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शेष 10 प्रतिशत सीट पर आम सहमति बनाने के लिए चर्चा जारी है. उन्होंने कहा कि चूंकि शरद पवार एमवीए के सूत्रधार हैं, इसलिए हमने आज उनसे मुलाकात की और बातचीत की.
कुछ सीटों को लेकर MVA सहयोगियों में मतभेद
कुछ सीट को लेकर एमवीए सहयोगियों के बीच मतभेद राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बीच वाकयुद्ध में बदल गया, जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने दलों से अपील की कि वे मामले को टूटने की स्थिति तक न ले जाएं. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू होगी.





Users Today : 6
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 90
Users Last 30 days : 291
Users This Month : 42
Users This Year : 2824
Total Users : 64031
Views Today : 6
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 103
Views Last 30 days : 389
Views This Month : 48
Views This Year : 3363
Total views : 99386
Who's Online : 0


