मुंबई : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए. इस बारे में पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ पूर्वी महाराष्ट्र जिले के भामरागढ़ तालुका के जंगल में हुई. मुठभेड़ में गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 विशेष लड़ाकू इकाई के कमांडो ने मुख्य भूमिका निभाई.
बता दें कि राज्य में एक महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. वहीं गढ़चिरौली एसपी आफिस के द्वारा जारी बयान के मुताबिक 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नक्सलियों का एक ग्रुप पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बार्डर पर जंगल में एकत्र हुआ था और हमले की योजना बना रहा था.
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर के बार्डर पर हुई है. बयान के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देशन में सी-60 कमांडो की 22 टीमों और सीआरपीएफ के दो टुकड़ियों ने जंगल के दो अलग-अलग इलकों से अभियान शुरू किया. इसी दौरान पुलिस और सीआरपीएफ के जवान उस इलाके में पहुंच गए, जहां नक्सली एकत्र हुए थे. इस पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में पांच नक्सली मारे गए हैं. हालांकि सुरक्षाबलों के द्वारा जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.




Users Today : 4
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 674
Users This Month : 252
Users This Year : 11273
Total Users : 72480
Views Today : 5
Views Yesterday : 15
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 820
Views This Month : 317
Views This Year : 12950
Total views : 108973
Who's Online : 0


