Home Maharashtra अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर; केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी

अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर; केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी

15
0

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्याबाई नगर करने को मंजूरी दे दी है। इस साल मार्च में राज्य मंत्रिमंडल ने अहमदनगर का नाम बदलने का फैसला कर केंद्र से मंजूरी मांगी थी। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने बताया कि 18वीं सदी में इंदौर (मध्यप्रदेश) की शासक अहिल्याबाई होल्कर इसी जिले से थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले अब अधिसूचना जारी करने की कवायद चल रही है। पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर का जन्म स्थान चौंडी नगर जिले में है। इसलिए जिले का नाम उनके नाम पर रखने की मांग करीब दो साल पहले की गई थी।
ऐसे बदला गया अहमदनगर का नाम
मांग के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अहमदनगर जिले का नाम बदलने की घोषणा की थी। नगर निगम ने एक प्रस्ताव निकाला। इसके बाद राज्य कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास गया। रेलवे ने अनापत्ति प्रमाणपत्र दे दिया। अब शुक्रवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में केंद्र को भेजे जाने वाले अंतिम प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। अब केंद्र सरकार की मंजूरी और अंतिम अधिसूचना का इंतजार है।
मंत्री विखे पाटिल ने बताई ऐतिहासिक घटना
शहर के संरक्षक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। विखे पाटिल ने कहा कि इस वर्ष पुण्यश्लोक अहिल्या देवी की जयंती का 300वां वर्ष है और यह निर्णय एक ऐतिहासिक घटना है। केंद्र सरकार के नमंतरा के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद अहमदनगर जिले को अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा।