Home State एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी...

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

8
0

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद अब तक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 11 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अमित हिसामसिंह कुमार (29) के रूप में हुई है। अन्य आरोपियों से पूछताछ के दौरान अपराध में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांचकर्ताओं ने अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं लगाया है। वे इस अपराध की जांच विभिन्न कोणों से कर रहे हैं, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या मुंबई में एक झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर धमकियां शामिल हैं। पुलिस ने अब तक दो संदिग्ध शूटरों सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य शूटर और दो साजिशकर्ता फरार हैं।