Home Maharashtra चुनाव बाद का बैकअप प्लान बीजेपी की बैकडोर पॉलिटिक्स

चुनाव बाद का बैकअप प्लान बीजेपी की बैकडोर पॉलिटिक्स

12
0

मुंबई :महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर पांच साल में काफी बदल चुकी है और इस बार गठबंधन का स्वरूप भी बदल गया है. बीजेपी इस बार शिंदे की शिवसेना के साथ अजित पवार की एनसीपी सहित कई छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. ऐसे में सूबे की 288 सीटों में से बीजेपी 148 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि 2019 में 163 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इस लिहाज से यह जाहिर होता है कि बीजेपी पिछले चुनाव के मुकाबले 15 सीटों पर कम चुनाव लड़ रही, लेकिन बैकडोर से बीजेपी ने ऐसा डबल गेम चला है, जिसके चलते पिछली बार से कम नहीं बल्कि ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नामांकन दाखिल किए जाने की मियाद खत्म होने के साथ बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने शामिल दलों के साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला साफ हो गया कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. बीजेपी 148 सीट पर चुनावी मैदान में उतरी है तो उसकी सहयोगी शिंदे की शिवसेना 85 सीट तो अजित पवार की एनसीपी 51 सीट पर किस्मत आजमा रही है. इसके अलावा चार सीटों गठबंधन के छोटे सहयोगी दलों को मिली है, जिसे बीजेपी ने अपने कोटे से ही दिया है.
बीजेपी ने चुनाव में चला डबल सियासी गेम
2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने संयुक्त शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी. बीजेपी ने 164 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 124 सीट पर शिवसेना चुनाव लड़ी थी. इस बार बीजेपी ने 148 सीट पर ही कैंडिडेट उतारे हैं. इस तरह यह बता चलता है कि बीजेपी पिछले चुनाव से 15 सीटों पर कम चुनाव लड़ रही है, लेकिन उसने में अपने 16 नेताओं को शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी से जो उतारा है. इस तरह बीजेपी ने बैकडोर से अपने 16 नेताओं को चुनाव में उतरा है. इस तरह बीजेपी 2024 में 164 सीट पर किस्मत आजमा रही है.