मुंबई, पिछले सप्ताह वडाला में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली एक अधेड़ महिला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी की नजर पीड़ित महिला के गहनों पर थी। घटना वाले दिन आरोपी ने महिला को चाय के बहाने अपने घर बुलाया। घर आने के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव के टुकड़े को एक सुनसान जगह ले जाकर जलाने का भी प्रयास किया, ताकि कोई पहचान न कर सके। अब वडाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी संजय लाटकर ने बताया कि पिछले सप्ताह गुरुवार को बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट के ट्रैक पेट्रोलिंग स्टाफ ने वडाला इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी वडाला पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो वडाला इलाके में एक ट्रक के पीछे एक अज्ञात महिला का आंशिक रूप से जला हुआ शव मिला। महिला के शरीर को तीन टुकड़ों में काटा गया था, पुलिस ने एक पैर और सिर व धड़ बरामद कर लिया पर महिला का दूसरा पैर गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हत्या के बाद पुलिस ने महिला के शव के टुकड़ों के फोटो लेकर आस-पास के इलाकों मे तलाश करनी शुरू कर दी। इस बीच वडाला स्थित दोस्ती बिल्डिंग की एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर काम करनेवाली सुग्राबी हुसैन मुल्ला (७०) कई दिनों से नहीं आ रही है। पुलिस इसी आधार पर सुग्राबी हुसैन की तलाश मे जुट गई। जांच मे उनका एक बेटा संगम नगर और दूसरा बेटा नई मुंबई के उलवे मे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उन्हे फोटो दिखाकर महिला की पहचान की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि बुधवार से सुग्राबी हुसैन घर नहीं आई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि वडाला के शहीद भगत सिंह नगर में रहने वाले एक मौलवी के यहां सुग्राबी हुसैन अकसर आया जाया करती थी। इसके बाद पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पहले तो मौलवी ने पुलिस को गुमराह किया। उसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि सुग्राबी हुसैन अकसर महंगे जेवरात पहनकर उसके घर आती थी। उसी जेवरातों पर उसकी नजर थी। आरोपी के अनुसार, इसके लिए उसने सुग्राबी हुसैन को चाय के बहाने अपने घर पर बुलाया और लोहे की रॉड से हमला किया, ताकि वह बेहोश हो जाए और गहनों को लूट कर वह फरार हो जाए। लेकिन इस हमले में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव के टुकड़े को बोरी मे भरकर ट्रैक पर फेंक दिया और रात को सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। इस मामले में वडाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।





Users Today : 51
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 437
Users Last 30 days : 914
Users This Month : 398
Users This Year : 9348
Total Users : 70555
Views Today : 60
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 599
Views Last 30 days : 1185
Views This Month : 544
Views This Year : 10581
Total views : 106604
Who's Online : 0


