Home Crime अंधेरी में स्पा मालिक गिरफ्तार, चंगुल से चार महिलाएं बचाई गईं

अंधेरी में स्पा मालिक गिरफ्तार, चंगुल से चार महिलाएं बचाई गईं

77
0

मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पा से संचालित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा मालिक को गिरफ्तार कर चार महिलाओं को बचाया है। दो व्यक्ति फरार हैं। पुलिस ने ब्लू मून स्पा में एक फर्जी ग्राहक भेजा और वेश्यावृत्ति रैकेट के बारे में पुष्टि होते ही छापेमारी की। बचाई गई चार महिलाओं को पुनर्वास गृह भेज दिया गया है।