Home Maharashtra महाराष्ट्र में 1.35 लाख करोड़ रुपये के 17 बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट को...

महाराष्ट्र में 1.35 लाख करोड़ रुपये के 17 बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट को मंजूरी

31
0

मुंबई : महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास और रोजगार बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक में 17 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इन प्रोजेक्ट्स से राज्य में लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा और करीब 1 लाख लोगों को सीधा व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी बयान में बताया गया कि ये प्रोजेक्ट्स सेमीकंडक्टर, सोलर सेल, ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कंपोनेंट, लिथियम-आयन बैटरी, रक्षा उपकरण, टेक्सटाइल, ग्रीन स्टील और गैस से केमिकल बनाने जैसे उन्नत तकनीक वाले क्षेत्रों से जुड़े हैं। इन प्रोजेक्ट्स को पूंजी अनुदान, बिजली दर में छूट, ब्याज पर सब्सिडी, जमीन की कीमत में छूट, EPF में रियायत जैसे कई प्रोत्साहन दिए जाएंगे।