Home Maharashtra महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की मान्यता हो सकती है रद्द

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना की मान्यता हो सकती है रद्द

22
0

मुंबई : राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नव निर्माण सेना इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। पार्टी का वोट शेयर भी 1.55 % था। इस नतीजे के कारण राज ठाकरे की पार्टी की मान्यता रद्द हो सकती है। चुनाव आयोग उनका सिंबल छीन सकता है।
चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक, अगर पार्टी के पास एक विधायक और 8% वोट हैं, तो मान्यता बनी रहती है। अगर दो विधायक और 6% वोट मिलते हैं, या फिर तीन विधायक और 3% वोट मिलते हैं, तो भी मान्यता बनी रहती है।