मुंबई, सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात लगभग 8.47 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, ड्रग और विदेशी मुद्रा जब्त की है। इस मामले में कस्टम की टीम ने चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है । मामले की गहन छानबीन जारी है।
कस्टम सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीती रात विभाग की ओर से मुंबई एयरपोर्ट पर विशेष जांच अभियान के तहत कस्टम टीम के अधिकारी मौजूद थे। इस मुहिम के दौरान अधिकारियों ने तंजानिया से आ रहे एक यात्री को रोका और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास 55 कैप्सूल मिले। इन कैप्सूलों में 751.00 ग्राम कोकीन थी, जिसकी कीमत लगभग 7.51 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोकीन जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसी तरह एक अलग ऑपरेशन में कस्टम टीम ने बाकू (अजरबैजान) और जेद्दा से आने वाले दो यात्रियों को रोका गया। इन दोनों की तलाशी लेने पर एक यात्री के शरीर की गुहा के अंदर 1.01 किलोग्राम वजन का सोने का पावडर मिला ,जिसकी कीमत 75.47 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, दूसरे यात्री के जूतों के अंदर 150 ग्राम वजन के सोने के बार छुपाए मिले, जिनकी कीमत 11.2 लाख रुपये है। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इसी तरह शुक्रवार को ही एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू ) की टीम ने पर मुंबई से दुबई जा रहे एक यात्री को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग में एक लाख सऊदी रियाल मिले, जो 22.4 लाख रुपये के बराबर थे। उस यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


