Home Crime राणे को मनपा ने फिर जारी की नोटिस, कहा, 15 दिनों में...

राणे को मनपा ने फिर जारी की नोटिस, कहा, 15 दिनों में तोड़ें अवैध निर्माण

33
0

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित अधीश बंगले में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से पहले मनपा फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। मनपा ने 16 मार्च को राणे को एक और नोटिस भेजा है, जिसमें उनके द्वारा उठाए गए सवालों का एक-एक कर जवाब दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर बीएमसी द्वारा राणे को भेजी गई यह दूसरी नोटिस है।
मनपा ने नोटिस में कहा है कि पहले द्वारा दी गई 15 दिन की मोहलत के अनुसार अवैध निर्माण हटाया जाए। वर्ना बीएमसी अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करेगी। बता दें कि बीएमसी द्वारा 11 मार्च को राणे को नोटिस दी थी। जिसमें कहा गया था कि यदि 15 दिनों में आप ने स्वयं अवैध निर्माण नहीं हटाया तो बीएमसी कार्रवाई करेगी। इसके जवाब में राणे की लीगल टीम ने 14 मार्च को बीएमसी को जवाब दिया और कहा कि यह कार्रवाई राजनीति व बदले की भावना से प्रेरित है। इसके जवाब में बीएमसी का कहना है कि आप की किसी से प्रतिद्वंद्विता का इस नोटिस से कुछ लेना- देना नहीं है। राणे ने जवाब में कहा है कि बीएमसी द्वारा भेजी गई नोटिस पार्लियामेंट की अवमानना है। इसके जवाब में बीएमसी ने साफ कर दिया है कि बीएमसी को अवैध निर्माण तोड़ने का कानूनी अधिकार है। यह किसी तरह से पार्लियामेंट की अवमानना नहीं है। बीएमसी ने आरोप लगाया कि जब मनपा की टीम बंगले की जांच करने गई, तब वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान ने टीम की मोबाइल ले ली थी।