मुंबई, मुंबई में अभिनेत्रियों और मॉडलों का पोर्न वीडियो शूट करके वेब सीरीज बनाने का कारोबार फल-फूल रहा है। ऐसे वेब सीरीज, जिनमें जबरन महिला कलाकारों का शोषण किया गया हो, ऐसे निर्माताओं और निर्देशकों की अब खैर नहीं। मुंबई पुलिस के कानून का शिकंजा अब इनके ऊपर कसनेवाला है। पुलिस के अधिकृत सूत्रों के मुताबिक एक मॉडल ने मुंबई के एक पुलिस थाने में यह अपराध दर्ज करवाया है कि वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर उसकी शूटिंग कर उसे पोर्न ऐप पर लोड किया गया है। ‘जीजा का पिज्जा’ नामक यह वेब सीरीज ऐप पर उपलब्ध है। मालवणी पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में ‘जीजा का पिज्जा’ नामक वेब सीरीज से जुड़े लोगों पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इसके पहले भी मुंबई पुलिस ने इसी तरह के एक ऐसे ही मामले में मालाड के मड इलाके में पोर्न वीडियो शूट करके वेबसाइट पर डालने के आरोप में ९ लोगों पर अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस को पोर्न इंडस्ट्री के एक बड़े कारोबार के बारे में पता चला है, जिसमें कई अभिनेत्री, प्रोडक्शन कंपनियां और ऐसे मॉडल्स शामिल हैं, जो सभी मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स पर पोर्न फिल्में शूट करके डालते रहे हैं। हाल ही में मालवणी पुलिस थाने में दर्ज ‘जीजा का पिज्जा’ नामक इस वेब सीरीज के लोगों पर भी मॉडल ने मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस को इसके पहले भी तीन पीड़ितों की शिकायत मिली थी, जिन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन पोर्न वीडियोज शूट करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मालाड के मड के एक बंगले में तलाशी ली और ९ लोगों को दबोचा था। इन ऐप्स के सब्सक्रिप्शन से जुटाए गए ३६ लाख रुपए एक बैंक अकाउंट में मिले, जिसे सीज कर दिया गया। पुलिस को वहां एक पीड़िता भी मिली, जिसे पुनर्वास गृह में भेजा गया था। पुलिस को उस समय एक एचडी वीडियो वैâमरा, ६ मोबाइल फोन, १ लैपटॉप, स्पॉटलाइट, कैमरा स्टैंड, पोर्न कंटेंट वाला मेमोरी कार्ड और और पोर्न वीडियो शूट की स्क्रिप्ट्स मिली थी। अब पुलिस की नजर ‘जीजा का पिज्जा’ सहित ऐसे कई वेब सीरीज पर है, जो मॉडलिंग के नाम पर नग्नता का कारोबार कर रहे हैं या करवा रहे हैं।




Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


