Home Crime शाहपुर-कसारा क्षेत्र के फुगले गांव में एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच...

शाहपुर-कसारा क्षेत्र के फुगले गांव में एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया

13
0

ठाणे : शाहपुर-कसारा क्षेत्र के फुगले गांव में एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। ये ड्रोन पहाड़ों में घूमते समय बच्चों को दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कसारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान ये स्पष्ट हुआ कि ड्रोन जल संसाधन विभाग का था और वैतरणा बांध का सर्वेक्षण करने के लिए उपयोग किया जा रहा था। संभवतः सर्वेक्षण के दौरान ड्रोन निर्धारित सीमा से बाहर चला गया, जिससे वह वहां गिर गया। फिलहाल पुलिस ने इस ड्रोन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।