मुंबई: शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया है और तोड़फोड़ की है. गौतम अडानी के अडानी ग्रुप को मुंबई एयरपोर्ट का प्रबंधन मिलने के बाद अडानी नाम को बोर्ड लगाया जाना था, लेकिन शिवसैनिकों ने विरोध करते हुए बोर्ड हटा दिया.
मुंबई एयरपोर्ट के कलिना इलाके के वीआईपी गेट पर अडानी एअरपोर्ट नाम का बोर्ड लगाया गया था. बोर्ड पर छत्रपती शिवाजी महाराज का नाम ना होने के कारण शिवसैनिक नाराज थे.
बता दें कि अडानी ग्रुप ने कुछ दिन पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कमान अपने हाथों में ले ली थी, जिसके प्रबंधन की कमान पहले जीवीके ग्रुप था. अडाणी समूह ने पिछले साल अगस्त में ऐलान किया था कि वह मुंबई हवाईअड्डे में जीवीके समूह की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा.





Users Today : 54
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 397
Users Last 30 days : 886
Users This Month : 344
Users This Year : 9294
Total Users : 70501
Views Today : 67
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1147
Views This Month : 470
Views This Year : 10507
Total views : 106530
Who's Online : 1


