Home Crime मुंबई पुलिस की कार्रवाई ; मानखुर्द और पवई इलाके से आठ बांग्लादेशी...

मुंबई पुलिस की कार्रवाई ; मानखुर्द और पवई इलाके से आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

11
0

मुंबई : अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानखुर्द और पवई इलाके से आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इस ताजा कार्रवाई में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए घुसपैठियों की पहचान पियार अली, फरीद अली, सुहाना शेख, असलम शेख, मोहम्मद बरकत शेख और मोहम्मद अकबर अली युनूस शेख के तौर पर हुई है।
मिल्की टाउन से होता है सबसे ज्यादा घुसपैठ का रास्ता
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं। सभी आरोपियों ने माना कि वे बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मिल्की टाउन इलाके के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। उनका कहना है कि बांग्लादेश की सीमा से मिल्की टाउन महज 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर है और सड़क या नदी मार्ग से वहां पहुंचना बहुत आसान है। स्थानीय दलालों की मदद से वे चुपचाप सीमा पार करके भारत में घुसे और फिर ट्रेन पकड़कर सीधे मुंबई आ पहुंचे।