Home Maharashtra 17,471 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 17.76 लाख आवेदन; डॉक्टर-इंजीनियर और एलएलबी...

17,471 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 17.76 लाख आवेदन; डॉक्टर-इंजीनियर और एलएलबी की डिग्री वालों भी शामिल

10
0

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस का हिस्सा बनने के लिए लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने इस साल मार्च महीने में 17 हजार 471 पर कांस्टेबल की भर्ती का ऐलान किया था। पुलिस के भर्ती विभाग को 17 हजार 471 पदों के लिए 17 लाख 76 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। औसतन एक पद के लिए 101 दावेदार सामने आए हैं। इनमें आश्चर्यजनक तौर पर इंजीनियर, डॉक्टर समेत उच्च शिक्षित युवा भी शामिल हैं। इन्होंने इंजीनियर, डॉक्टर, बी-टेक और एमबीए की डिग्रियां ले रखी हैं।
सरकारी नौकरी का क्रेज
महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है। मराठी दैनिक लोकसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार 17 हजार 471 पदों पर भर्ती के लिए कुल मिले आवेदनों में उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की संख्या 41 प्रतिशत से अधिक है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। ऐसा माना जा रहा है कि नौकरी की स्थिरता को देखते हुए बड़ी संख्या में युवाओं ने कांस्टेबल की नौकरी में दिलचस्पी दिखाई है। सरकारी नौकरी के क्रेज को इतनी बड़ी संख्या में आवेदन मिलने का कारण माना जा रहा है।
सरकार को मिले 71.4 करोड़ रुपये
पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर से 17 लाख 76 हजार युवा
आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की संख्या 41 है। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क आमतौर पर 1000 रुपये है, लेकिन यहां पर इसमें कमी की गई थी। सामान्य वर्ग के लिए फीस 450 रुपये और पिछड़ा वर्ग के लिए 350 रुपये रखी गई थी। कुल आवेदनों से सरकार को लगभग 71.4 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।