मुंबई : पिछले कुछ समय से ड्रग मामले में लगातार बॉलीवुड स्टार्स के घरों पर छापेमारी कर रही एनसीबी की रडार पर अब मुंबई में मुच्छड़ पानवाला नाम से मशहूर जयशंकर तिवारी आ गए हैं। ड्रग मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल ये तब हुआ जब तिवारी का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर्स के संपर्क में रहने वाले एक आरोपी ने लिया। एनसीबी ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की दोपहर तक मुंबई के तीन इलाकों में रेड कर दो महिलाओं और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया था। इस दौरान लगभग 200 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया।
यहां गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहिला फर्नीचरवाला (एक बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर), साहिस्ता फर्नीचरवाला और करन सजनानी जो की एक ब्रिटिश नागरिक है। जांच में सजनानी ने मुच्छड़ पानवाले का नाम भी ले लिया। जिसके बाद एनसीबी की एक टीम ने केम्स कॉर्नर स्थित उसकी दुकान में छापा मारा, जहां से उन्हें कुछ नारकोटिक्स सबस्टेन्स मिले हैं जिसकी जांच एनसीबी कर रही है कि वो आखिर क्या है?





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 27
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1189
Views This Month : 401
Views This Year : 10438
Total views : 106461
Who's Online : 0


