मुंबई : विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान १६ जनवरी से देश में शुरू हो रहा है। राज्य में इस अभियान की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, वहीं इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करें और केंद्र के निर्देशानुसार टीकाकरण प्रकिया पूर्ण करें, ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ टीकाकरण अभियान को लेकर हुई वीडियो कॉन्प्रâेंसिंग बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग को दिए मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश दिए।
‘वर्षा’ स्थित मुख्यमंत्री निवास स्थान समिति कक्ष की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में टीके की उपलब्धता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षित रखने और प्रत्यक्ष रूप से टीका देने की तमाम तैयारियों की जानकारी ली। जिसके बाद इस संदर्भ में निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य प्रणाली समन्वय बनाकर इस टीकाकरण अभियान को विजयी बनाएं। पहले चरण में महत्त्वपूर्ण गुट एक में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारियों व उनके बाद दूसरे गुट में शामिल पुलिस कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, केंद्रीय रिजर्व दल के जवानों सहित आदि प्रâंटलाइन कर्मचारियों को टीका दिया जाएगा इसलिए राज्यभर में टीकाकरण के वितरण की प्रक्रिया, यातायात व्यवस्था और टीका योग्य तापमान पर रखने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की सूचना भी अधिकारियों को दी।
टीकाकरण शुरू होने के बाद भी कोरोना नियमों का पालन
कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया के बाद भी कोरोना नियमों का पालन करना आवश्यक होगा। टीकाकरण के बाद भी कोरोना की रोकथाम के लिए त्रिसूत्रीय नियमों का पालन करना पड़ेगा, ऐसा भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा।
इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, आरोग्य विभाग सचिव प्रदीप व्यास, वैद्यकीय शिक्षण विभाग सचिव सौरव विजय, राज्य टास्क फोर्स अध्यक्ष डॉ. संजय ओक, सदस्य डॉ. शशांक जोशी, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. तात्याराव लहाने आदि उपस्थित थे।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 83
Views Last 30 days : 385
Views This Month : 142
Views This Year : 3457
Total views : 99480
Who's Online : 1


