Home Maharashtra घाटे के दलदल से निकलेगी बेस्ट

घाटे के दलदल से निकलेगी बेस्ट

47
0

मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली बेस्ट परिवहन सेवा को वित्तीय संकट से उबारने के लिए जल्द उपाय किए जाएंगे। मनपा प्रशासन और बेस्ट के बीच समन्वय और आर्थिक सुधारों के लिए विशेषज्ञ सलाहकारों की एक समिति नियुक्त करने का विचार बन रहा है, जिससे बेस्ट को घाटे के दलदल से बाहर निकाला जा सके। सोमवार को मनपा मुख्यालय में शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की अगुवाई में आयोजित बैठक में बेस्ट को घाटे से निकालने के लिए विभिन्न उपायों पर गहन चर्चा की गई।
मनपा ने रु.३ हजार करोड़ देने का किया वादा
उल्लेखनीय है कि लाखों मुंबईकरों का जीवन बेस्ट बस पर निर्भर है। मुंबईकरों को सेवा दे रही बेस्ट पिछले कई वर्षों से घाटे से गुजर रही है। मनपा ने बेस्ट को बचाने के लिए ३ हजार करोड़ रुपए का अनुदान देने की सहमति जताई है और अब तक २,६०० करोड़ रुपए दे दिया है लेकिन इससे बेस्ट का घाटा स्थाई रूप से खत्म नहीं हो जाएगा इसलिए बेस्ट को हमेशा के लिए घाटे से उबारने के लिए अब जोर दिया जा रहा है। इससे पहले भी एक बार प्रयास किया गया था लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। अब कोरोना नियंत्रित होने के बाद एक बार फिर मंथन शुरू है।