Home Crime बांद्रा स्टेशन पर चोरों का आतंक

बांद्रा स्टेशन पर चोरों का आतंक

608
0

बांद्रा : बांद्रा लोकल रेलवे स्टेशन पर चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है कभी रेलवे की संपत्ति लोखंड पाइप यदि की चोरी तो कभी दूर यात्रा करने वाले लोग टर्मिनस जाने के लिए बांद्रा लोकल स्टेशन पर उतरते हैं ज्यादातर लोगों को रास्ता मालूम ना होने की वजह से चोर मौके का फायदा उठा कर उनके मोबाइल या कीमती चीजों को चुरा लेते हैं ऐसा ही आज सुबह देखने को मिला जब एक फैमिली जिसमे े दो छोटे बच्चे भी थे बांद्रा टर्मिनस का रास्ता बताने के बहाने दो लोग उनका मोबाइल ले उड़े रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों से पता चला है कि बांद्रा लोकल स्टेशन पर सिक्योरिटी के नाम पर सब राम भरोसे है उनका कहना है देर रात तक कोई भी आरपीएफ व जीआरपी का जवान वहां मौजूद नहीं रहता है सबसे संवेदनशील प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 वेस्टर्न लाइन और 6 और 7 हौर्बर लाइन जो ज्यादा नुकसान की जगह है जिनके दोनों तरफ झोपड़पट्टी है जहां से चोर और गर्दुल्लो का आना बहुत ही आसान है वही कोई सिक्योरिटी या जीआरपी आरपीएफ नहीं होते हैं ऐसे तो ट्रेन सुबह 4:00 बजे चालू हो जाती है मगर 6:00 से 7:00 बजे तक जीआरपी पुलिस नदारद रहती है जिसका फायदा चोर और गर्दुल्ला उठाकर लोगों के सामान चोरी कर लेते हैं लोगों की रेलवे पुलिस कमिश्नर श्री केसर खालीद जी से निवेदन है बांद्रा जैसे बड़े जंक्शन स्टेशन पर थोड़ा ध्यान दें चौकसी बढ़ाई जाए ताकि लोग बेखौफ आ जा सके