Home Crime फडणवीस का सनसनीखेज खुलासा, पेन ड्राइव से खोली आघाडी नेताओं की पोल

फडणवीस का सनसनीखेज खुलासा, पेन ड्राइव से खोली आघाडी नेताओं की पोल

35
0

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि आघाडी सरकार के नेता बीजेपी के कई नेताओं को जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल में राज्य सरकार और विशेष लोक अभियोजक शामिल हैं। देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी विधायक गिरीश महाजन पर मकोका लगाने के लिए विशेष सरकारी अभियोजकों ने साजिश रची थी। उन्होंने कहा कि इस साजिश में हमारी पार्टी को छोड़ कर सत्ताधारी पार्टी में शामिल हुए एक नेता का भी हाथ हैं। फडणवीस का इशारा बीजेपी छोड़ कर एनसीपी में शामिल हुए एकनाथ खडसे की ओर है।
सबूत के तौर पर स्पीकर को एक वीडियो भी सौंपा
उन्होंने सबूत के तौर पर स्पीकर को एक वीडियो भी सौंपा, जिसमें कथित तौर पर साजिश रचने की बात कही जा रही है। उन्होंने वीडियो में कौन बातचीत कर रहा है, इसकी विस्तृत जानकारी भी दी। इस बातचीत में उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के अलावा आघाडी के कई नेताओं का जिक्र किया। फडणवीस ने यह भी विस्तार से बताया कि लोक अभियोजक ने कैसे साजिश तैयार की और इसके लिए किस तरह से सबूत तैयार किए गए।