मुंबई : आगामी १५ तारीख को मुंबई में स्कूल खुलने पर छात्र जब स्कूल पहुंचेंगे तो मनपा उन्हें उच्च दर्जे वाला कपड़े का मास्क देगी। अच्छे कपड़े से बने और धोने योग्य मास्क से बच्चों को कोरोना से दूर रखने में मदद मिलेगी। मनपा इस कोरोना काल में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इसीलिए मनपा स्कूलों में २ लाख ९६ हजार छात्रों के लिए २० करोड़ रुपए खर्च कर ७५ लाख मास्क खरीदने का फैसला किया गया है। कोरोना से बचाव में एहतियातन छात्रों को यह मास्क वितरित किए जाएंगे।
बता दें कि मुंबई में अब कोरोना नियंत्रित हो चुका है। धीरे-धीरे अनलॉक होने के साथ ही मुंबई में स्थितियां अब सामान्य हो रही हैं, जिसके चलते आगामी १५ जनवरी के बाद स्कूल शुरू होंगे।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ७५ लाख मास्क खरीदने के लिए प्रशासन ने टेंडर जारी किया है। अधिकारी ने कहा कि ये बताना मुश्किल है कि कोरोना कब तक रहेगा इसलिए अगले दो वर्षों को ध्यान में रखकर मास्क खरीदने का फैसला लिया गया है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


