Home Crime मुंबई : 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन, मेफेड्रोन और कोडीन की...

मुंबई : 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन, मेफेड्रोन और कोडीन की बोतलें जब्त

16
0

मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने कुल मिलाकर 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन, मेफेड्रोन और कोडीन की बोतलें जब्त की हैं। मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
एक अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई नए साल की पूर्व संध्या पर एएनसी की घाटकोपर और वर्ली इकाइयों ने की। पहले मामले में, संजीव सरकार (40) को कुर्ला पूर्व से 1.18 करोड़ रुपये मूल्य की 396 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया। दूसरी घटना में, नयूम शेख (28) को गोवंडी से 900 बोतल कोडीन के साथ पकड़ा गया। इनकी कीमत 4.5 लाख रुपये है। तीसरे मामले में, एक महिला सहित दो नाइजीरियाई नागरिकों को 42.50 लाख रुपये मूल्य के 170 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा गया।