Home Crime रेलवे गोलीकांड: आरपीएफ के पूर्व कांस्टेबल को मनोचिकित्सालय भेजने का निर्देश

रेलवे गोलीकांड: आरपीएफ के पूर्व कांस्टेबल को मनोचिकित्सालय भेजने का निर्देश

19
0

मुंबई : अदालत ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पूर्व कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी को मानसिक चिकित्सा जांच के लिए ठाणे मनोरोग अस्पताल में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने यह आदेश अकोला जेल के अधिकारियों के यह सूचित किए जाने के बाद दिया कि चौधरी मानसिक विकार से पीड़ित है। अदालत ने कहा कि चिकित्सा जांच के दौरान आरोपी को ठाणे जेल में रखा जाएगा।
चौधरी पर 31 जुलाई, 2023 को पालघर रेलवे स्टेशन के पास जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अपने वरिष्ठ सहयोगी सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वह इस समय मुंबई से करीब 550 किलोमीटर दूर अकोला जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसे चौधरी के इलाज पर कोई आपत्ति नहीं है और मुकदमे की सुविधा के लिए उसे ठाणे के क्षेत्रीय मनोरोग अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है।