मुंबई : मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि मार्ग बाधित रहने के कारण दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से रवाना होने वाली लंबी दूरी की 11 ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है और सीएसएमटी आने वाली नौ ट्रेन को उनके निर्धारित गंतव्य स्थल से पहले ही रोक दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि गर्डर लगाए जाने के दौरान एक मजदूर के घायल होने की भी खबर है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन कर्नाक पुल के गर्डर लगाने के लिए छह घंटे तक मार्ग बाधित किया गया। यह मार्ग पहले सुबह साढ़े पांच बजे खोला जाना था, लेकिन इसमें देरी हो गई जिसके कारण यात्रियों को असुविधा हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन का परिचालन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और भायखला के बीच तथा मुख्य और हार्बर लाइनों पर सीएसएमटी और वडाला स्टेशन के बीच रद्द कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों के लिए सीएसएमटी, दादर, भायखला और वडाला रोड पर बसों की व्यवस्था की गई है। मध्य रेलवे प्रतिदिन अपने उपनगरीय नेटवर्क पर लंबी दूरी की ट्रेन के अलावा लगभग 1,800 लोकल रेल सेवाएं संचालित करता है, जिनसे लगभग 37 लाख यात्री यात्रा करते हैं।
ठाणे में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में एक गिरफ्तार
ठाणे में सात महीने पहले अपने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना पिछले साल 11 जून को भिवंडी शहर में घटी थी, लेकिन न तो लड़की की मां द्वारा दर्ज की गई शिकायत और न ही पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में मामले की रिपोर्ट करने में देरी का उल्लेख किया गया। नौ साल की बच्ची अपने घर के पास एक मैदान में खेल रही थी, तभी कस्बे के एक पावरलूम में काम करने वाला आरोपी ने उसे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देने का लालच दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और उसे गलत तरीके से छुआ। शुक्रवार की रात को लड़की की मां ने शिकायत दर्ज की और शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।





Users Today : 47
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 433
Users Last 30 days : 910
Users This Month : 394
Users This Year : 9344
Total Users : 70551
Views Today : 56
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 1181
Views This Month : 540
Views This Year : 10577
Total views : 106600
Who's Online : 1


