मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। एक्सप्रेसवे पर फिर से तीन दिन तक तीन घंटे की बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। इसके कारण वाहन चालकों को मुंबई से पुणे की यात्रा करते समय 10 रुपये का अतिरिक्त टोल देना होगा। यह काम महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) की ओर से किया जा रहा है।
कहां चल रहा निर्माण?
दरअसल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर घाटों की घुमावदार सड़कों से बचने के लिए घाटी के ऊपर दो पुलों और दो सुरंगों के माध्यम से ‘मिसिंग लिंक’ का निर्माण कार्य चल रहा है। पुणे के रास्ते में लोनावला घाट से उतरते ही डोंगरगांव/कूसगांव में लोकल वाहनों के लिए बने भूमिगत मार्ग (अंडरपास) को इस ‘मिसिंग लिंक’ के निर्माण के लिए ध्वस्त कर दिया गया। अब जबकि ‘मिसिंग लिंक’ का मुख्य निर्माण पूरा हो गया है। स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा देने के लिए अंडरपास के स्थान पर एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 27 से 29 जनवरी तक हर दोपहर तीन घंटे के लिए कुसगांव से पुणे की ओर जाने वाला एक्सप्रेसवे बंद रहेगा। इसलिए वाहन चालकों पर अतिरिक्त टोल का बोझ पड़ेगा।
कैसे जाएं, कितना लगेगा टोल
इस अवधि के दौरान पुणे की ओर जाने वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे छोड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (पुराना मुंबई-पुणे राजमार्ग) से वरसोली की ओर जाना होगा। इस राजमार्ग पर वरसोली में एक टोल प्लाजा है। चार पहिया वाहनों के लिए इसका टोल 90 रुपये है। एक्सप्रेसवे पर मुंबई से पुणे जाते समय वाहन चालक खालापुर में 240 रुपये और फिर पुणे तक 80 रुपये का भुगतान करते हैं। इस प्रकार कुल टोल 320 रुपये हो जाता है। तदनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को अब सोमवार से तीन दिनों के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच यात्रा करने पर सामान्य 320 रुपये के स्थान पर 330 रुपये का टोल देना होगा।





Users Today : 42
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 428
Users Last 30 days : 905
Users This Month : 389
Users This Year : 9339
Total Users : 70546
Views Today : 51
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 1176
Views This Month : 535
Views This Year : 10572
Total views : 106595
Who's Online : 3


