मुंबई : पुलिस ने मंगलवार को टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में यूक्रेनी अभिनेता आर्मेन अटेन को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह गिरफ्तारी की है. वहीं, एक अधिकारी ने बताया, ‘मामले में उसकी भूमिका सामने आने के बाद अटेन को पश्चिमी उपनगर मालवानी से गिरफ्तार किया गया.’
इसके साथ ही पुलिस ने टोरेस निवेश घोटाले के सिलसिले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने बताया, ‘अटेन यूक्रेन के लोगों और भारतीयों के बीच मुख्य कड़ी था. उसने यूक्रेन के लोगों को भारतीयों से मिलवाया और मुंबई में टोरेस स्टोर खोलने के लिए दो अहम बैठकों में भी शामिल हुआ था.’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बैठकों के संचालन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.
कंपनी के सीईओ को किया जा चुका है अरेस्ट
पुलिस के अनुसार अटेन और एक अन्य यूक्रेनी नागरिक ने निवेशकों को आकर्षक रिटर्न का लालच देने की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तौसीफ रियाज को पुणे जिले के लोनावाला से गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि बाकी बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है.
टोरेस ज्वैलरी स्टोर्स की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने वाले सैकड़ों निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई. अधिकारियों के अनुसार, अब तक 3,700 से अधिक निवेशक धोखाधड़ी की शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पास पहुंचें. उन्हें आकर्षक रिटर्न का लालच देकर टोरेस पोंजी निवेश योजनाओं में इनवेस्टमेंटकरवाया गया था. धोखाधड़ी की रकम 100 करोड़ रुपए से अधिक है.





Users Today : 4
Users Yesterday : 3
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 114
Users This Year : 2896
Total Users : 64103
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 79
Views Last 30 days : 379
Views This Month : 148
Views This Year : 3463
Total views : 99486
Who's Online : 1


