मुंबई: एमिरेट्स ने पिछले दिनों लेटेस्ट एयरबस A 350 का एक बड़ा ऑर्डर दिया था। एयरबस से डिलीवरी मिलने के बाद अब एयरबस ने मुंबई और अहमदाबाद से नए एयरक्राफ्ट को इस्तेमाल करने की शुरुआत कर दी है। गणतंत्र दिवस पर एमिरेट्स का एयरबस A 350 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इसके बाद अगले दिन एमिरेट्स का यह नया एयरक्राफ्ट अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई एयरपोर्ट पर उतारा। एमिरेट्स के नए विमान में जहां यात्रियों को तमाम तरह ही हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी तो वहीं उनकी यात्रा काफी सुरक्षित होगी। एमिरेट्स ने पिछले साल नवंबर में इन विमानों से उड़ानें शुरू की थीं।
लेटेस्ट तकनीक से लैस एयरबस A 350 का यह पहला विमान है जो भारत की सरजमीं पर लैंड हुआ। इस आधुनिकतम विमान से एमिरेट्स प्रतिदिन मुंबई और अहमदाबाद से फ्लाइड संचालित करेगी। इस हाईटेक विमान में सफर के लिए यात्री काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस जंबा एयरक्राफ्ट में यात्रियों के पास अधिक विकल्प होंगे। इनमें इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी के साथ बिजनेस क्लास में शानदार अनुभव मिलेगा। विशेषज्ञ मुंबई और अहमदाबाद से एमिरेट्स के एयरबस A 350 का इस्तेमाल करने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। कहीं न कहीं इसस यह जाहिर होता है कि एमिरेट्स को उम्मीद है कि एक फ्लाइट के जरूरी यात्री उसे मिल जाएंगे।
- मुंबई: एमिरेट्स ए350 ईके502 और ईके503 पर रोजाना उड़ान भरेगा। ईके502 दुबई से 13:15 बजे उड़ान भरेगा और 17:50 बजे मुंबई पहुंचेगा। वापसी की उड़ान ईके503 मुंबई से 19:20 बजे उड़ान भरेगा और 21:05 बजे दुबई पहुंचेगा।
- अहमदाबाद: ए350 विमान ईके538 और ईके539 पर रोजाना उड़ान भरेगा। ईके538 दुबई से 22:50 बजे उड़ान भरेगा और 02:55 बजे (अगले दिन) अहमदाबाद पहुंचेगा। ईके539 अहमदाबाद से 04:25 बजे उड़ान भरेगा और 06:15 बजे दुबई वापस पहुंचेगा।
एमिरेट्स के मुंबई और अहमदाबाद से दुबई के लिए एयरबस एयरबस A 350 का इस्तेमाल करने पर जहां एक फ्लाइट में ज्यादा यात्री जा पाएंगे तो वहीं कंपनी को ईंधन की बचत होगी, क्योंकि यह फ्यूल की खपत को कम करेगा। आमतौर पर एक अनुमान के अनुसार विमानन कंपनी का 50 से 60 फीसदी हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है। ऐसे में विशेषज्ञ मान रहे हैं कि एमिरेट्स आने वाले दिनों मुंबई और अहमदाबाद से दुबई जाने और आने के फेयर को सरप्राइज दे सकती है। अहमदाबाद से दुबई की फ्लाइट में तीन से साढ़े तीन घंटे का वक्त लगता है।





Users Today : 8
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 117
Users Last 30 days : 595
Users This Month : 288
Users This Year : 11309
Total Users : 72516
Views Today : 10
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 726
Views This Month : 363
Views This Year : 12996
Total views : 109019
Who's Online : 0


