मुंबई: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। एनसीपी नेता छगन भुजबल को एक बार फिर मंत्री बनने का मौका मिला है। छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बता दें कि धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल में एक पद खाली था। अब यह पद छगन भुजबल को सौंपा गया है।
महाराष्ट्र में मंगलवार को महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी अजित गुट के कद्दावर नेता छगन भुजबल ने मंत्री पद की शपथ ली. छगन भुजबल को एनसीपी अजित गुट के कोटे से धनंजय मुंडे की जगह मंत्री बनाया गया है. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे.
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने कहा, “विभाग को लेकर कोई मतभेद नहीं है, जो भी विभाग मिलेगा, उसकी जिम्मेदारी संभालेंगे. खास विभाग की कोई लालसा नहीं है. साल 1991 से लेकर मंत्री बनता आया हूं. लगभग सभी मंत्रालय संभाले हैं. मेरे पास गृह विभाग भी रहा है.”
मंत्री छगन भुजबल ने कहा, “ऑल इज वेल. मैं मुख्यमंत्री फडणवीस, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल का आभारी हूं. जब अंत अच्छा होता है तो सब ठीक होता है.”
मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर जताई थी नाराजगी
दरअसल, दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने पर छगन भुजबल ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी. अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है. मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च 2025 में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि, उनके सहयोगी वाल्मीकि कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में नाम सामने आने के बाद इस्तीफा दिया था.





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


