Home Crime नवी मुंबई में घर में घुसकर महिला की हत्या

नवी मुंबई में घर में घुसकर महिला की हत्या

7
0

नवी मुंबई : पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के उल्वा इलाके में 27 वर्षीय एक महिला का गला रेतकर उसके घर में हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात को हुई। एनआरआई सागरी (उलवा) थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता अलविना किशोरसिंह उर्फ अलविना अदमाली खान (27) की उसके घर में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।