Home Crime मुंबई एयरपोर्ट पर रेंगनेवाले 36 विदेशी जीवों के साथ यात्री गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर रेंगनेवाले 36 विदेशी जीवों के साथ यात्री गिरफ्तार

24
0

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री से 36 विदेशी रेंगनेवाले जीव (रेप्टाइल) बरामद किए। इनमें 28 जीवित नारंगी-दाढ़ी वाले ड्रैगन, 2 मृत गिरगिट और 6 सफेद इगुआना शामिल हैं। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने रविवार रात स्कैनिंग के दौरान यात्री के बैग में अजीब हरकत देखकर उसे रोक लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर की टीम को जीवों की पहचान और देखभाल के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और सीआईटीईएस के तहत जीवित सरीसृप को वापस उनके मूल देश भेजने का आदेश दिया गया है।