Home Crime सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में...

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

13
0

मुंबई : अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। इस केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। अभिनेता के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल एक पिस्तौल सोमवार को सूरत की तापी नदी से बरामद हुई थी। आज मंगलवार को दूसरी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। आज दूसरी पिस्तौल के साथ तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।
सोमवार को बरामद हुई पहली पिस्तौल
सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम सूरत पहुंची थी। दरअसल, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पिस्तौल को तापी नदी में फेंक दिया था। इसके बाद टीम सूरत पहुंची। पहली सफलता उन्हें सोमवार को मिली, जब उन्होंने घटना में इस्तेमाल एक पिस्तौल बरामत की। इसके साथ कुछ कारतूस भी बरामद किए गए थे। आज दूसरी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।