Home Country कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को ब्रद्धांजलि देने...

कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को ब्रद्धांजलि देने के लिए अमरोहा के उझारी में कैंडल मार्च का आयोजन

33
0

अमरोहा। जनपद अमरोहा के नगर पंचायत उझारी में आज कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को ब्रद्धांजलि देने के लिए एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस मौन मार्च में क्षेत्र के कई प्रमुख सामाजिक व राजनीतिक चेहरों के साथ आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया और शहीदों के सम्मान में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मार्च के दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया इस मौके पर भाजपा नेता बिलाल अब्बासी, भाजपा नेता सौरभ पाल, हिमांशु, अनस सलमानी, आजम सलमानी, ठाकुर सैनी, फाजिल, अकिव अब्बासी, सोयब अब्बासी, समीर फरमान अब्बासी समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीदों के बलिदान को नमन करना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना था।