मुंबई : देश में लगभग ८० करोड़ लोगों को राशन की दुकानों पर पांच वर्षों तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मोदी सरकार की योजना महाराष्ट्र में टांय-टांय फिस्स हो गई है। सूत्रों से पता चला है कि गरीब अंत्योदय कार्ड धारकों को अब १५ किलो गेहूं के बजाय सिर्फ एक किलो गेहूं मिलेगा। वैसे भी पिछले कुछ समय से गरीब किसानों को एक चौथाई राशन ही मिल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, गेहूं उत्पादन में गिरावट के कारण होने वाली कमी का असर राशन लाभार्थियों पर पड़ेगा। लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले अनाजों की सीमा में रिकॉर्ड कटौती की गई है और अब प्रत्येक लाभार्थी को एक किलोग्राम गेहूं और चार किलोग्राम चावल मिलेगा।
गरीबों के गेहूं में कटौती!
सरकार ने गरीबों को राशन में दिए जानेवाले गेहूं में कटौती कर दी है। अब उन्हें १५ किलो गेहूं की बजाय १ किलो गेहूं ही मिलेगा। सरकार की इस वादा खिलाफी से लोगों में गुस्सा है। सूत्रों ने बताया कि अनाज का यह वितरण प्राथमिकता समूह के राशन कार्डधारकों को १ अप्रैल से ३१ दिसंबर २०२५ तक किया जाएगा। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत करीब २५,०५,३०० लोग हैं और प्राथमिकता समूह की संख्या ५,९२,१६,००० है।
सिर्फ ५ किलो मिल रहा अनाज
इन सभी को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से २० किलो चावल और १५ किलो गेहूं यानी कुल मिलाकर ३५ किलो अनाज देने का वादा किया गया है। मगर प्राथमिकता समूह को फरवरी तक दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल सहित पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा था।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


