मुंबई: भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली रक्षा मंत्रालय की मुख्य कंपनी म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड ने अपनी सभी इकाइयों के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. यह फैसला 2 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा और परिचालन संबंधी तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसी निर्देश के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित चांदा आयुध संयंत्र, जो रक्षा उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ने परिपत्र जारी कर शुक्रवार (2 मई) को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं.
कर्मचारियों को बिना चूके ड्यूटी पर आने के निर्देश
संयंत्र के उप महाप्रबंधक द्वारा जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि ‘म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड ’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के निर्देशों के अनुसार, “सभी प्रकार की छुट्टियां” तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं. जारी परिपत्र में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को बिना चूके ड्यूटी पर आना चाहिए और “इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान” राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप निर्बाध उपस्थिति एवं योगदान सुनिश्चित करना चाहिए.
राष्ट्रीय सुरक्षा और तात्कालिकता के मद्देनजर लिया गया निर्णय
परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और परिचालन संबंधी तात्कालिकता” के मद्देनजर जारी किया गया है, ताकि संयंत्र की कार्यक्षमता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही, यह भी कहा गया कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही किसी भ कर्मचारी को छुट्टी दी जाएगी.





Users Today : 18
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 404
Users Last 30 days : 881
Users This Month : 365
Users This Year : 9315
Total Users : 70522
Views Today : 23
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 562
Views Last 30 days : 1148
Views This Month : 507
Views This Year : 10544
Total views : 106567
Who's Online : 4


