मुंबई: महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाएं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अप्रैल की किस्त का इंतजार कर रही हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि अप्रैल माह की किस्त अगले 2 से 3 दिनों में लाडली बहनों के खातों में जमा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि जिन लाडली बहनों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना और नमो शेतकारी महासम्मान निधि से कुल 12,000 रुपये मिलते हैं। उन्हें लाडली बहना योजना से हर महीने 500 रुपये दिए जाएंगे।
अदिति तटकरे ने क्या कहा?
महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत पात्र लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में अप्रैल माह की सम्मान निधि जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया अगले 2 से 3 दिनों में पूरी हो जाएगी और सभी पात्र लाभार्थियों को धनराशि सीधे उनके खातों में प्राप्त हो जाएगी। इसके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार का संकल्प और मजबूत हो रहा है। यह बात अदिति तटकरे ने कही।
अप्रैल की किस्त भुगतान में देरी क्यों?
दरअसल मुख्यमंत्री माझी लाडली बहना योजना की महिला लाभार्थियों को आम तौर पर संबंधित माह के अंतिम सप्ताह में भुगतान किया जाता है। हालांकि इस बार अप्रैल की किस्त जमा करने में देरी हुई है। लाडली बहनों को अब अपना अप्रैल माह की किस्त अगले 2 से 3 दिनों में मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि अप्रैल की किस्त तकनीकी कारणों से विलंबित हुई है। क्योंकि नया वित्तीय वर्ष मार्च के बाद शुरू होता है। सूत्रों ने बताया है कि अब नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। इसलिए किस्त की देरी की कोई संभावना नहीं है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


