मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से सनसनी फैल गई है। इस बार निशाने पर हैं शहर के दो प्रमुख स्कूल — देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समता नगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल, जिन्हें धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ईमेल में अज्ञात व्यक्ति ने न सिर्फ स्कूलों को, बल्कि पूरे मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की चेतावनी दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों ही मामलों में संबंधित देवनार और समतानगर पुलिस थानों में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
पुलिस का कहना है, “जांच जारी है और मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।”
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई को लगातार बम धमाकों की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन कॉल मिला था। सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया और बम स्क्वॉड ने इलाके की गहन जांच की, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इससे पहले 31 मई को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था। कॉल में दावा किया गया कि होटल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही वाकोला पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और होटल की बारीकी से तलाशी ली गई। वहां भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।





Users Today : 9
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 872
Users This Month : 356
Users This Year : 9306
Total Users : 70513
Views Today : 10
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 1135
Views This Month : 494
Views This Year : 10531
Total views : 106554
Who's Online : 1


