मुंबई, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इसके बावजूद कई लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए नजर आते हैं। इनके खिलाफ मुंबई मनपा दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अब तक मुंबई मनपा ने ऐसे आठ लाख 20 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है और जुर्माना के रूप में उनसे 16 करोड़ 76 लाख रुपये की वसूली की गई है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए, सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना, हाथों को साफ रखना और दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है। मनपा ने नागरिकों से विभिन्न तरीकों से अपील की है। हालांकि, कई स्थानों पर मनपा ने अप्रैल में मास्क नहीं पहनने के लिए दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। जुर्माना, जो शुरू में 1,000 रुपये था, सितंबर से घटाकर 200 रुपये कर दिया गया। सार्वजनिक परिवहन जैसे बेस्ट , बसों, टैक्सियों को हिदायत दी गई है कि बिना मास्क वाले यात्रियों को यात्रा नहीं करने दें। इसके बाद भी बसों, ट्रेनों और सार्वजनिक स्थानों पर कई लोग हैं जो मास्क नहीं पहनते हैं या उन्हें गलत तरीके से पहनते हैं। मनपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए दल तैनात किए हैं। साथ ही निशुल्क मास्क वितरित किए जा रहे हैं । जोगेश्वरी पश्चिम, अंधेरी, विले पार्ले और के वेस्ट वार्ड में बिना मास्क के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन इलाकों में अब तक 54,000 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 119
Users Last 30 days : 716
Users This Month : 237
Users This Year : 11258
Total Users : 72465
Views Today : 3
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 140
Views Last 30 days : 867
Views This Month : 300
Views This Year : 12933
Total views : 108956
Who's Online : 0


