Home Crime मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधी को बैंग्लुरु से किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने साइबर अपराधी को बैंग्लुरु से किया गिरफ्तार

10
0

मुंबई: मुंबई की दहिसर पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की छवि खराब करने वाले एक गंभीर साइबर अपराधी को बैंग्लुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शुभम कुमार है। जिसकी उम्र 25 साल है। शुभम बिहार का रहने वाला है और कर्नाटक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह उन महिलाओं के खिलाफ गंदा साइबर कैंपेन चलाता था, जो उसकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करती थीं।