मुंबई : रेलवे के शेयरों से जुड़ी कंपनी रेलटेल को आज 2 बड़ी खुशियां मिली है। आज के बाजार के कारोबार में रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हासिल की है। ये उछाल कंपनी को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मिलने वाले ऑर्डर के बाद आयी है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार के महाराष्ट्र मोटर वाहन विभाग से लैटर ऑफ इंटेंट का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी के शेयर मार्केट में सरपट दौड़ते हुए दिखे हैं। कंपनी ने एक रेग्यूलेटरी फाइलिंग में ये जानकारी दी है कि इस ऑर्डर का अनुमानित साइज 274.40 करोड़ है। पर्चेंस ऑर्डर जारी होने के बाद ही आखिरी कॉन्ट्रैक्ट अमाउंट की पुष्टि की जा सकती है।
ट्रैफिक सिस्टम का काम
इस कॉन्ट्रेक्ट के अंतर्गत, रेलटेल विदर्भ सर्कल के अलग-अलग एक्सीडेंट प्रोन यानी ब्लैकस्पॉट और सेंसेटिव जगहों पर 10 सालों की अवधि के लिए एक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस को डिजाइन, लागू, संचालित और उसका रखरखाव कर सकती हैं। इस प्रोजेक्ट को 4 सितंबर, 2036 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


