मुंबई: बदलापुर में जिस तेजी से यात्रियों की संख्या बढ़ रही उतनी तेजी से रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार नहीं हो रहा है। कई महीनों से प्लैटफॉर्म पर लिफ्ट और एस्केलेटर का निर्माण कार्य जारी है। प्लैटफॉर्म क्रमांक दो और तीन पर लंबे अरसे से खुदाई का काम चल रहा है। दोनों प्लैटफॉर्म में निर्माण कार्य का मलबा फैला हुआ है। लिफ्ट और एस्केलेटर न होने से बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को सीढियां चढ़ने में कठिनाई होती है। पहले बदलापुर ट्रेन में प्लैटफॉर्म पर दोनों तरफ से चढ़ने उतरने की सुविधा थी। अब कुछ दूसरी ओर बैरिकेटिंग कर दी गई है। इससे भी यात्रियों को कठिनाई हो रही है। मुंबई रेल विकास कॉर्पोरेशन की ओर से बदलापुर स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है।
यात्रियों को आवाजाही में होती है दिक्कत
प्लैटफॉर्म के हर कोने में टाइल्स और निर्माण कार्य सामग्री रखी गई है। कंस्ट्रक्शन कार्य की वजह दिनभर कई जगहों पर बैरिकेडिंग की हुई है। इससे यात्रियों को प्लैटफॉर्म पर खड़े होने में दिक्कत होती है। निर्माण कार्य से जुड़ी गतिविधियों के चलते प्लैटफॉर्म की जगह लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसके चलते यात्रियों की आवाजाही बाधित होती है। ट्रेन में सुबह के समय चढ़ने उतरने में दिक्कत होती है। स्टेशन पर जहां-तहां गंदगी दिखाई देती है। बिजली के तार लटके नजर आते हैं। कहीं लकड़ियों का ढेर है, तो कहीं मलबे की मिट्टी का अंबार है। हर जगह लोहे के पाइप पड़े हैं। कई जगहों पर कचरे का ढेर है। साफ-सफाई को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता है। लंबे समय से चल रहा ब्रिज का काम भी नहीं हो पाया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 54
Users Last 30 days : 278
Users This Month : 123
Users This Year : 2905
Total Users : 64112
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 373
Views This Month : 167
Views This Year : 3482
Total views : 99505
Who's Online : 0


