Home Crime संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट पर

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट पर

25
0

मुंबई, पिछले दिनों मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बम रखने की धमकी ने लोगों को भयभीत कर दिया था। इसके बाद से ही मुंबई-ठाणे सहित राज्य के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इस के तहत मुंबई व ठाणे पुलिस ने भी गणेशोत्सव के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्तचरों (मुखबिरों) को अलर्ट कर दिया है। ये क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों भिवंडी और मुंब्रा पर खास नजर रखी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के गुप्तचर हमेशा ही जानकारी इकट्ठा कर अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करते हैं। बता दें कि हाल ही में सहार स्थित ललित होटल में बम रखने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सभी पुलिस आयुक्तों को अपने-अपने आधिकारिक क्षेत्र में गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा इंतजाम करने का आदेश दिया गया है। इसी के तहत ठाणे पुलिस ने अपने क्षेत्र में आनेवाले संवेदनशील क्षेत्रों में गुप्त जानकारी देनेवाले मुखबिरों को काम पर लगाकर जानकारी इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है। ठाणे पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरे ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं।
ठाणे पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ठाणे पुलिस द्वारा सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। बम स्क्वॉड को भी अलर्ट पर रखा गया है। यदि ऐसी कोई अमानवीय घटना होती है तो फौरन बम स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंच जाएगा।