ठाणे : ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 419 करोड़ 32 लाख रुपए की कर वसूली कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हालांकि कुल निर्धारित लक्ष्य 2050 करोड़ रुपये में से अब भी 1630 करोड़ रुपये की वसूली बाकी है, जिसे अगले नौ महीनों में पूरा करना नगर प्रशासन के लिए एक कठिन चुनौती साबित हो सकती है।
बता दें कि संपत्ति कर विभाग ने हमेशा की तरह इस बार भी वसूली में बाजी मारी है। विभाग ने तीन महीनों में 291 करोड़ रुपये वसूलकर सबसे बड़ा योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि मनपा ने इस विभाग के लिए 819 करोड़ 71 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य रखा है और इसकी पूर्ति के लिए अप्रैल से ही रणनीतिक रूप से काम शुरू कर दिया गया था। करदाताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया गया और 10 प्रतिशत की छूट योजना ने समय पर भुगतान को बढ़ावा दिया, जिससे आय में बढ़ोतरी हुई।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 0


