मुंबई : कस्टम विभाग ने बीते तीन दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 33.355 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33.35 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में 6 अलग-अलग केसों में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि हाइड्रोपोनिक खेती वह तरीका है जिसमें पौधों को बिना मिट्टी के, सिर्फ पानी और खनिजों से उगाया जाता है। इससे तैयार किया गया गांजा ज्यादा असरदार और महंगा होता है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
मुंबई कस्टम के मुताबिक, 8 जुलाई से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ये कार्रवाई की गई। पहली गिरफ्तारी बुधवार तड़के हुई, जहां एक यात्री के ट्रॉली बैग से 5.024 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजा प्लास्टिक की पैकिंग में वैक्यूम सील करके छिपाया गया था। एक अन्य यात्री से 2.425 करोड़ का गांजा पकड़ा गया। बुधवार को बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 2.481 किलो गांजा मिला। उसी दिन बैंकॉक से आए दो अन्य यात्रियों के पास से 11.891 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 11.891 करोड़ रुपये आंकी गई।





Users Today : 11
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 127
Users Last 30 days : 724
Users This Month : 245
Users This Year : 11266
Total Users : 72473
Views Today : 11
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 875
Views This Month : 308
Views This Year : 12941
Total views : 108964
Who's Online : 0


