मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर में सक्रिय दो अलग-अलग ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में कुल 2.5 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं बरामद की गई हैं, जिसमें एमडी, चरस और हेरोइन शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने एक इंजीनियर समेत दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
फ्लैट से ही बेचता था ड्रग्स
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल की आजाद मैदान यूनिट ने अभियान चलाते हुए अंधेरी के लोखंडवाला में रहने वाले एक इंजीनियर एस खान को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खान अपने फ्लैट से ड्रग्स बेचता है। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें उसके घर से 1.25 करोड़ रुपये की एमडी, ड्रग्स और चरस के साथ 18 लाख रुपये भी बरामद किए गए। जांच में यह सामने आया कि एस. खान पिछले चार वर्षों से अपने फ्लैट को ड्रग्स की तस्करी का अड्डा बनाए हुए था। एंटी नारकोटिक्स सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि खान यह नशीले ड्रग्स कहां से मंगवाता था, उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
आरोपी इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क से जुड़ा है
एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने एक और अभियान में अंधेरी के वर्सोवा जेट्टी इलाके में जाल बिछाकर फैजान इरफान गौड़ को गिरफ्तार किया। गौड़ के पास से पुलिस ने 306 ग्राम हेरोइन बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.22 करोड़ रुपये मानी जा रही है। पुलिस ने गौड़ के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी एक इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क के मेन सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश भी कर रही है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


