मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता लगातार हिंदी भाषी गरीबों को मराठी न बोलने पर धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं। कई घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन इसका मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर ऐसे मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि मराठी भाषा के नाम पर अगर कोई हिंसा करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
दिल्ली में जेएनयू में छत्रपति शिवाजी महाराज सुरक्षा और सामरिक अध्ययन के लिए विशेष केंद्र के उद्घाटन समारोह पर आये सीएम फडणवीस ने कहा, “यह स्वाभाविक है कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने का अनुरोध किया जाएगा। यह गलत नहीं है। लेकिन भाषा को लेकर कोई विवाद या भाषा को लेकर किसी के साथ मारपीट करता है तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब भी ऐसी कोई घटना हुई है, हमने सख्त कार्रवाई की है। आगे भी अगर कोई ऐसा करने की कोशिश करेगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।”





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


