ठाणे : शहर में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में स्थित कैफे में गुरुवार सुबह आग लग गई। इसके बाद 35 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग कलवा (पश्चिम) के खारेगांव में छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित पारसिक कैफे में लगी आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को घटना के बारे में सुबह 4.58 बजे कैफे के मालिक से सूचना मिली। कैफे 1,000 वर्ग फुट में बना है और कलवा इलाके के पारसिक नगर में चंद्रभागा पार्क परिसर में स्थित है। सुरक्षा कारणों से चंद्रभागा पार्क बी विंग के सभी निवासियों को अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन सेल कर्मियों की मदद से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि आग से कैफे के अंदर काफी नुकसान हुआ तथा मेज, कुर्सियां, ग्रेट, फ्रिज, अलमारियां और अन्य रसोई सामग्री नष्ट हो गई।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


