हाथ लगी सीक्रेट डायरी से हो सकते हैं कई अहम खुलासे
मुंबई : फर्जी TRP केस की जांच अभी तक रिपब्लिक, फख्त मराठी और बॉक्स सिनेमा तक ही सीमित थी। पर एक आरोपी की एक डायरी ने कई और चैनलों की भी नींद उड़ा दी है। इस केस में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से एक हंसा कंपनी का रिलेशनशिप मैनेजर विशाल भंडारी भी है। मुंबई क्राइम ब्रांच को उसके घर से एक डायरी मिली है। क्राइम ब्रांच सूत्रों का दावा है कि इस डायरी में कई और चैनलों के भी नाम हैं। आने वाले दिनों में जांच का दायरा इन चैनलों तक भी बढ़ सकता है। इस डायरी में उन सभी लोगों के भी नाम हैं, जिन्हें बैरोमीटर पर कुछ खास चैनलों को देखने के बदले रिश्वत दी गई।
मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, उनके पास इस केस में सबसे बड़ा सबूत पेमेंट का तरीका है। अब तक इस केस में ऐसे लोगों के स्टेटमेंट लिए गए, जिन्हें कुछ खास चैनलों को देखने के लिए हर महीने रिश्वत दी गई थी। उनमें से कुछ ने पूछताछ में बताया कि उन्हें गूगल पे के जरिए पेमेंट हुआ था। क्राइम ब्रांच को विशाल भंडारी के घर से एक लिस्ट भी मिली है, जिसमें 1800 लोगों के घरों में लगे बैरोमीटर की डिटेल है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, यह एक गोपनीय डेटा था, जिसकी जानकारी किसी भी रिलेशनिशप मैनेजर को नहीं होनी चाहिए थी। हंसा कंपनी में विशाल का पद रिलेशनिशप मैनेजर का ही था। उसका अपॉइंटमेंट दिनेश विश्वकर्मा नामक हंसा के ही एक अन्य कर्मचारी ने करीब डेढ़ साल पहले करवाया था। वह फरार है।
इस केस के इनवेस्टिगेशन के लिए CIU ने EOW, जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग की मदद ली है। दूसरी ओर इस केस में वॉन्टेड आरोपियों को पकड़ने के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। जो इस वक्त देश के अलग- अलग शहरों में गई हुई हैं। मुंबई सीपी परमबीर सिंह ने शक के घेरे में आए सभी चैनलों की फॉरेंसिक ऑडिटिंग का फैसला लिया है। इस केस में क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) ने रविवार को रिपब्लिक टीवी चैनल के तीन बड़े अधिकारियों से पूछताछ की। CIU के भेजे गए समन पर रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खनचंदानी और COO हर्ष भंडारी सुबह ही पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। विकास से करीब 9 घंटे और हर्ष से 5 घंटे तक सवाल जवाब होते रहे। सूत्रों के अनुसार, रिपब्लिक टीवी के एक और अधिकारी घनश्याम सिंह से दमन में पूछताछ की गई। तीनों से सोमवार को फिर पूछताछ होगी। उनसे सोमवार को कुछ जरूरी कागजात भी लाने को कहा गया है।





Users Today : 65
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 451
Users Last 30 days : 928
Users This Month : 412
Users This Year : 9362
Total Users : 70569
Views Today : 78
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 617
Views Last 30 days : 1203
Views This Month : 562
Views This Year : 10599
Total views : 106622
Who's Online : 0


